Connect with us

राजनीति

राहुल गांधी करेंगे इनकार तो गहलोत को पार्टी अध्यक्ष बना सकती हैं कांग्रेस

राहुल गांधी करेंगे इनकार तो गहलोत को पार्टी अध्यक्ष बना सकती हैं कांग्रेस
सीएन, नई दिल्ली।
कांग्रेस सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक अगर राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनने से इनकार करते हैं तो पार्टी अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष बना सकती हैं दरअसल पार्टी सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी अब भी कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने में हिचकिचा रहे हैं। संगठन चुनाव की प्रक्रिया चल रही है, सितंबर/अक्टूबर में नया अध्यक्ष चुने जाने की समय सीमा तय की गई है, लेकिन राहुल ने अब तक स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में अधीर रंजन चौधरी के सवाल पर राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद संभालने की संभावना पर विचार करने को कहा था। इसी वजह से पार्टी अशोक गहलोत के नाम पर भी विचार कर रही है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में पार्टी के मामलों में उनकी सक्रियता बढ़ी है। हालांकि अशोक गहलोत राजस्थान के सीएम का पद नहीं छोड़ना चाहते। लेकिन पार्टी में मंथन जारी है और राहुल गांधी को मनाने की कोशिश होगी। लेकिन राहुल गांधी फाइनल तौर पर इंकार करते हैं तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना पर मंथन हो रहा है।मालूम हो कि अशोक गहलोत (जन्‍म 3 मई 1951, जोधपुर राजस्‍थान) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता तथा राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री है । लक्ष्‍मण सिंह गहलोत के घर जन्‍मे अशोक गहलोत ने विज्ञान और कानून में स्‍नातक डिग्री प्राप्‍त की तथा अर्थशास्‍त्र विषय लेकर स्‍नातकोत्‍तर डिग्री प्राप्‍त की। गहलोत का विवाह 27 नवम्‍बर, 1977 को सुनीता गहलोत के साथ हुआ। गहलोत के एक पुत्र वैभव गहलोत और एक पुत्री सोनिया गहलोत हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING