Connect with us

राजनीति

राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया, सोनिया के समर्थन में कर रहे थे प्रदर्शन

राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया, सोनिया के समर्थन में कर रहे थे प्रदर्शन
सीएन, नईदिल्ली।
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया है। राहुल गांधी सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में धरने पर बैठे थे। उन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी कांग्रेस सांसदों के साथ संसद से विजय चौक की तरफ मार्च निकालकर अपनी मां सोनिया गांधी से की जा रही पूछताछ के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस द्वारा रोके जाने पर वह धरने पर बैठ गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें कस्टडी में ले लिया। राहुल गांधी के अलावा दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के सीनियर नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को भी हिरासत में लिया है न्यूज एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने से पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी सांसद यहां पर हैं। उन्होंने महंगाई के बारे में बात की, बेरोगारी के बारे में बात की। पुलिस हमें यहां नहीं बैठने दे रही हैं। संसद के अंदर चर्चा नहीं होने दी जा रही है और यहां वो हमें गिरफ्तार कर रहे हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING