Connect with us

राष्ट्रीय

फेरे से पहले दुल्हन भागी, फिर शादी के बाद प्रेमी के साथ हो गई रफूचक्कर

फेरे से पहले दुल्हन भागी, फिर शादी के बाद प्रेमी के साथ हो गई रफूचक्कर
सीएन, जयपुर।
राजस्थान के पाली में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सेणा गांव से शादी से पहले भागी एक विवाहिता शादी के बाद एक बार फिर प्रेमी के साथ भाग गई। विवाहिता अपने मायके आई थी। इस बीच रात में जब सभी घरवाले सो गए तो वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद युवती के परिजनों ने नाणा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बीते 3 मई बुधवार को सैणा गांव के सकाराम के घर में उसकी बेटी मनीषा की शादी होनी तय थी, जहां शादी की सभी रस्में होने के बाद फेरों की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन फेरों की रस्म से पहले ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। दुल्हन के चले जाने के बाद बारातियों ने दुल्हन के परिवार से उसे ढूंढ कर वापस लाने की मांग की और दुल्हन के घर के बाहर धरने पर बैठ गए। बारात 13 दिनों तक रुकी रही, लेकिन दुल्हन फिर वापस आई और शादी की। लेकिन, शादी के बाद फिर प्रेमी के साथ फरार हो गई। विवाहिता के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी 4 अक्टूबर को ससुराल से घर आई थी। 6 अक्टूबर को उसने वापस जाने के लिए सास-ससुर को बुलाया था। लेकिन रात में जब सभी सो गए तो वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई। अब हम चार दिन से उसकी तलाश कर रहे हैं। इससे पहले भी वह शादी में पेट दर्द का बहाना बनाकर 3 मई को भाग गई थी। 13 दिन तक बारात घर पर रुकी रही थी। 16 मई को उसे वापस घर लाकर उसकी शादी करवाई थी। सिरोही जिले के कैलाश नगर के पास मणादर गांव से दिनेश परमार के बेटे श्रवण कुमार की शादी थी। दूल्हा आंध्र प्रदेश में एक मिठाई की दुकान में काम करता था। इसके बाद दुल्हन के पिता सकाराम ने दुल्हन की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। वहीं गुस्साए बारातियों का कहना था कि अब हम किस मुंह से बारात वापस गांव लेकर जाएंगे और दुल्हन लेकर जाने की मांग पर अड़ने के बाद करीब 2 दर्जन लोग 13 दिनों से दुल्हन के घर के बाहर पड़ाव डाल कर बैठ गए।

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING