Connect with us

राष्ट्रीय

तीन आदिवासियों की कर दी निर्मम हत्या पुलिस से मुखबिरी का था आरोप

पुलिस ने कहा-माओवादियों ने जन अदालत लगाकर साथियों को मारा मारा
सीएन बीजापुर।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर तीन आदिवासियों की निर्मम हत्या कर दी है। नक्सलियों को यह संदेह था कि ये पुलिस से मिले हुए हैं। माओवादियों ने दो महिला एवं एक पुरुष की हत्या की है। इधर पुलिस अफसरों का कहना है कि माओवादियों ने जन अदालत लगाकर जिन्हें मारा है वे आदिवासी नहीं बल्कि नक्सलियों के ही साथी है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत है। पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के इडिनार ग्राम स्थित जंगल में यह घटना हुई है। यहां माओवादियों ने जन अदालत लगाई और अपने ही साथियों की निर्मम हत्या कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिनकी हत्या की गई है उनमें कमलू पूनमए मांगी व एक अन्य पुरुष माओवादी शामिल है। नक्सलियों का अत्याधिक प्रभाव वाला क्षेत्र होने की वजह से पूरी जानकारी अभी नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि नक्सलियों ने जन अदालत में मारे गए आदिवासियों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने गंगालूर थाने में दी। इधर घटना के बाद से बीजापुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। जिस क्षेत्र में जन अदालत लगाई गई थी वहां फोर्स को भेजकर शवों को पुलिस अपने कब्जे में लेगी। पुलिस के अफसर जांच के बाद आगे की जानकारी देने की बात कह रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING