राष्ट्रीय
आज 22 दिसंबर को हो राष्ट्रीय गणित दिवस : महान गणितज्ञ रामानुजन के योगदान की स्मृति का दिन
आज 22 दिसंबर को हो राष्ट्रीय गणित दिवस : महान गणितज्ञ रामानुजन के योगदान की स्मृति का दिन
सीएन, नैनीताल। महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती और गणित के क्षेत्र में उनके योगदान की स्मृति में प्रतिवर्ष 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। श्रीनिवास रामानुजन एक जीनियस गणितज्ञ थे गणित के क्षेत्र में उनके अविस्मरणीय योगदान ने संसार को गणित की गणनाओं को समझने में सरलता प्रदान की। राष्ट्रीय गणित दिवस 2024 महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में 22 दिसंबर को मनाया जाएगा। यह दिन गणित के क्षेत्र में उनके अपार योगदान को मान्यता देता है और इसका उद्देश्य शिक्षा, अनुसंधान और दैनिक जीवन में गणित के महत्व के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। 22 दिसंबर 2012 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की 125 वीं जयंती के मौके पर चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में यह घोषणा की कि अब से प्रतिवर्ष 22 दिसंबर को महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों में गणित के प्रति जागरूकता लाना है। इसका उद्देश्य स्कूली बच्चों में गणित के प्रति जागरूकता और रुचि पैदा करना है। इसका एक अन्य उद्देश्य विभिन्न गणित प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना भी है। राष्ट्रीय गणित दिवस हर साल 22 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती का प्रतीक है, जिन्होंने संख्या सिद्धांत, अनंत श्रृंखला और निरंतर भिन्न जैसे क्षेत्रों में गणित में महत्वपूर्ण योगदान दिया। भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में 22 दिसंबर को हर साल राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। यह दिन गणित में उनके अपार योगदान को याद करता है और कई उद्देश्यों की पूर्ति करता है। भारत में प्रतिवर्ष 22 दिसंबर के दिन विभिन्न स्कूलों, यूनिवर्सिटीज और शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। इस दिन छात्र अपनी गणित से जुड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन विभिन्न प्रतियोगिताओं के द्वारा करते हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को मंच पर बुलाकर माननीय द्वारा सम्मानित भी किया जाता है। भारत के सभी बड़े विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में भी राष्ट्रीय गणित दिवस पर इसी प्रकार से पूरे देश से गणित के विद्वान जमा होते हैं और वे गणित पर गहन चर्चा करते हैं। गणित से जुड़ी प्रतियोगिताएं और प्रस्तुतियां भी गणित दिवस के मौके पर आयोजित की जाती हैं।
रामानुजन का संक्षिप्त जीवन परिचय
श्रीनिवास रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर 1887 को भारत के तमिलनाडु राज्य के कोयम्बटूर जिले के ईरोड गांव में हुआ था। इनके पिता का नाम श्रीनिवास अय्यंगर था, जो साड़ी की दुकान पर एक क्लर्क का काम किया करते थे। उनकी माता का नाम कोमलताम्मल था, जो कि एक गृहणी थीं। रामानुजन बचपन से ही गणित में रुचि रखने के कारण उन्होंने बिना किसी औपचारिक शिक्षा के गणित के कई जटिल सिद्धांतों को स्वयं ही सीख लिया था। मात्र 15 वर्ष की आयु में उन्होंने कई गणितीय प्रमेयों की खोज की, जिन्हें उन्होंने अपने स्कूल के प्रधानाचार्य को दिखाया। प्रिंसिपल ने रामानुजन की प्रतिभा को पहचाना और उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया।
रामानुजन ने अपनी गणितीय खोजों को पत्रों के माध्यम से ब्रिटेन के प्रसिद्ध गणितज्ञों को भेजना शुरू किया। इन पत्रों में उन्होंने कई महत्वपूर्ण गणितीय प्रमेयों को साबित किया था। ब्रिटिश गणितज्ञों ने रामानुजन की प्रतिभा को पहचाना और उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड आने का आमंत्रण दिया। वास्तव में रामानुजन एक मैथमेटिक्स जीनियस थे। उनकी प्रतिभा का लोहा विदेशी भी मानते थे। उनको पाश्चात्य विद्वानों आर्किमिडीज़, कार्ल फ्रेडरिक गॉस और लियोनहार्ड यूलर के बराबर का दर्जा दिया गया है। 26 अप्रैल 1920 को टीबी जैसी भयावह बीमारी के कारण मात्र 32 वर्ष की अल्पायु में ही उनका देहांत हो गया। रामानुजन के शोधपत्र 1911 में जर्नल ऑफ़ द इंडियन मैथमेटिकल सोसायटी में उनके रिसर्च पेपर पब्लिश हुए थे। उन्होंने बिना किसी की सहायता के लगभग 3900 परिणामों को मुख्य रूप से पहचान और समीकरणों के साथ संकलित किया था। उन्होंने डिवेर्जेंट के फॉर्मूले इजात किए और जेठा फंक्शन के कार्यात्मक समीकरणों पर शोध किया। गणित हमारे जीवन की दैनिक दिनचर्या का एक मुख्य अंग होता है इसके माध्यम से जीवन में गणित की गणनाओं को आसानी से किया जा सकता है। गणित एक ऐसा विषय है, जिसका मानव जीवन में बहुत महत्व है। इसके बारे में आप निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
