Connect with us

राष्ट्रीय

हजारों फिल्मी गीत गाने वाली दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने 92 की उम्र में इस दुनिया को किया अलविदा

सीएन, मुंबई। संगीत जगत की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का आज यानी 12 अप्रैल को निधन हो गया है। आशा भोसले के निधन से फिल्म इंडस्ट्री और संगीत के दीवानों के बीच शोक है। आशा भोसले एक बेहद शानदार गायिका थीं। उन्होंने बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में अपनी आवाज से सुरों को सजाया। आशा भोसले का निधन 92 साल की उम्र में हुआ है। आशा भोसले के जीवन की बात करें तो उनका जन्म 8 सितंबर, 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था। आशा भोसले एक म्यूजिकल परिवार से ही आती थीं। उनके पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर एक जानेमाने क्लासिक्ल सिंगर और स्टेज एक्टर थे। आशा जब 9 साल की थीं तभी उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उनका परिवार पुणे से कोल्हापुर और फिर बाद में मुंबई आ गया। अपने परिवार को सहारा देने के लिए आशा भोसले और उनकी बहन लता मंगेशकर ने बहुत कम उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। आशा भोसले के पहले गाने की बात करें तो उन्होंने जो पहला गाना रिकॉर्ड किया था 1943 में आई मराठी फिल्म माझा बल के लिए “चला चला नव बाला” था। वहीं, अगर उनके हिंदी डेब्यू की बात करें तो उन्होंने शुरुआत चुनरिया (1948) फिल्म के गाने सावन आया है से की थी। इसके बाद रात की रानी के लिए अपना पहला सोलो ट्रैक रिकॉर्ड किया था। आशा भोसले के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने 16 साल की उम्र में अपने परिवार के खिलाफ जाकर गणपतराव भोसले से शादी कर ली थी। दोनों की शादी साल 1949 में हुई थी। आशा भोसले के पति गणपत उनसे 15 साल बड़े थे। उस वक्त उनकी उम्र 31 साल थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक,आशा भोसले ससुराल में घरेलू हिंसा का शिकार थीं। यही वजह थी कि दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। हालांकि, साल 1960 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। इसके बाद आशा भोसले ने साल 1980 में जानेमाने म्यूजिक कंपोजर राहुल देव बर्मन से शादी की। आशा भोसले के पति राहुल देव का निधन साल 1994 में हुआ। आशा भोसले की पहली शादी से उन्हें तीन बच्चे हैं- हेमंत, वर्षा और आनंद। इनमें से दो बच्चों हेमंत (2015) और वर्षा (2012) का निधन हो चुका है। आशा भोसले की पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव वाली रही है। हालांकि, अगर उनकी प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने तमाम फिल्मों में गानों को अपने स्वर से सजाकर अमर कर दिया। सिंगर की नेटवर्थ की बात करें तो कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 80 से 100 करोड़ (2026) के बीच है। आशा भोसले के काम की बात करें तो उन्हें आओ हुजूर, चुरा लिया है तुमने, पिया तू अब तो आजा, ये मेरा दिल जैसे गानों के लिए जाना जाता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 12 अप्रैल 2026 का राशिफल : मकर राशि के जातकों के प्रभाव व वैभव में वृद्धि होगी, आमदनी के नए स्रोत बनेंगे
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING