Connect with us

राजनीति

नारी शक्ति वंदन विधेयक को नारी सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर बताया

सीएन, अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था ने एक बैठक कर नारी शक्ति वंदन विधेयक को महिलाओं की जीत व नारी सशक्तिकरण के लिए एक मील का पत्थर बताया जिसमें रीता दुर्गा पाल ने कहा इस बिल के लिए सभी महिलाएं बहुत समय से इंतजार कर रही थी अब महिलाओं को नीति निर्धारण में भी अपनी बात रखने का अधिकार होगा इसके साथ ही उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय ने कहा इससे महिला सशक्तिकरण होगा ही साथ ही महिला आरक्षण विधेयक से महिलाओं को लोकसभा राज्यसभा में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा इससे महिलाएं और सशक्त होंगी आज 27 साल बाद इस बिल को दोनों और सदनों से मंजूरी मिलना ऐतिहासिक है वह महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए एक कारगर कदम है लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं की संख्या बढ़ने से महिलाएं अधिक प्रभावी ढंग से अपनी बात रख पाएंगी महिला कल्याण संस्था का प्रयास होगा की महिला नेतृत्व को निखारने के लिए आवश्यक कार्यक्रम किए जाएं बैठक में सचिन पुष्पा सती गीता शाह सुनैना मेहरा राधिका जोशी आशा कर्नाटक दीपा सतीश जोशी आशा पंत चंद्रा अग्रवाल ममता चौहान मंजू रावत सरला बिस्ट अंजू अग्रवाल अनीता रावत अनुराधा अग्रवाल रमा जोशी मंजू अग्रवाल अदिति अग्रवाल पांडे रेखा चौहान रीता जोशी दीपा जोशी मंजू जोशी इंद्रा लोहानी कल्पना जोशी आदि उपस्थित थे

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING