Connect with us

राजनीति

हल्द्वानी नगर निगम निकाय चुनाव में 2,41247 व नैनीताल पालिका में 25484 मतदाता करेंगे मतदान

हल्द्वानी नगर निगम निकाय चुनाव में 2,41247 व नैनीताल पालिका में 25484 मतदाता करेंगे मतदान
सीएन, हल्द्वानी।
आगामी नगर निकाय चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु विभागीय तैयारियों के संबंध में  जिलाधिकारी वंदना सिंह की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में बैठक हुई। जनपद नगर निकाय चुनाव हेतु जनपद में कुल 125 वार्ड, 164 मतदान केन्द्र व 385 मतदेय स्थलों में कुल 332441 मतदाताओं की संख्या है। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम में कुल 60 वार्ड, 96 मतदान केन्द्र व 278 मतदान स्थलों में कुल 241247 मतदाताओं की संख्या है। इसी प्रकार नगर पालिका नैनीताल में 15 वार्ड, 20 मतदान केन्द्र तथा 32 मतदान स्थलों में 25484 मतदाताओं की संख्या है। नगर पालिका परिषद रामनगर में 20 वार्ड, 20 मतदान केन्द्र एवं 40 मतदान स्थलों मेंं 35480 मतदाता है। नगर पालिका भवाली में 7 वार्ड, 7 मतदान  केन्द्र तथा 7 मतदान स्थलों में कुल 35480 मतदाता है। नगर पालिका भीमताल में 9 वार्ड, 8 मतदान केन्द्र तथा 10 मतदान स्थलों में कुल 10000 मतदाताओं की संख्या है। नगर पालिका कालाढूगी में 7 वार्ड, 6 मतदान केन्द्र, 10 मतदेय स्थलों में कुल 8633 मतदाता है तथा नगर पंचायत लालकुआं मे 7 वार्ड, 7 मतदान केन्द्र तथा 8 मतदान स्थलों में कुल 5631 मतदाताओं संख्या है। जिलाधिकारी ने बैठक में सभी मतदान केन्द्र एवं मतदेय स्थलों पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा मतदाता सूची में जिन लोगो के नाम में त्रुटिया व संशोधन होना है 5 अक्टूबर से वार्ड बार कैम्प लगाकर लोगों की मतदाता सूची में त्रुटियों का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा  नगर निकाय चुनाव हेतु 278 संगणक  कार्यरत हैं उन्हें प्रशिक्षण करवाया जाए ताकि वे मतदाता सूची के सुधार की प्रक्रिया को शान्पिर्ण, निष्पक्ष रूप से सम्पन्न करा सकें। उन्होने कहा नगर निकाय चुनाव में नोडल अधिकारियों की यथाशीघ्र तैनाती  कर ली जाए। उन्होंने कहा जिन लोगों के दावे व आपत्तियां है उनका निस्तारण समय से  किया जाए। उन्होंने कहा मतपेटियों में  मरम्मत का कार्य समय से किया जाए। उन्होंने कहा निकायों से प्राप्त दावा, आपत्तियों जो संशोधित हो चुकी है उनकी सूचना समय से देना सुनिश्चित करें।   

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING