Connect with us

राजनीति

भाजपा और शीर्ष नेतृत्व की हृदयहीनता से हूं अचंभित : रावत

सीएन, देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मणिपुर मामले में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो भाजपा और शीर्ष नेतृत्व की हृदयहीनता से अचंभित हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा वोटों की राजनीति कर रही है। मणिपुर क्रूरता पर सामने आया हरीश रावत का बयान पूर्व सीएम हरीश रावत और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने मणिपुर मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वो भाजपा और शीर्ष नेतृत्व की हृदयहीनता से अचंभित हैं।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां लगातार पीएम मोदी से सरकार बर्खास्त करने की मांग कर रही है। लेकिन पीएम मोदी के अभी तक कोई एक्शन ना लेने पर जनता समेत विपक्षी पार्टियों मे़ आक्रोश है। उन्होंने कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री खुश हैं कि उन्होंने बहुमत को अल्पमत के खिलाफ कर दिया है। एक जातीय समूह को दूसरे जातीय समूह के खिलाफ कर दिया है। पूर्व सीएम हरीश रावत का कहना है कि भाजपा सीमांत और संवेदनशील प्रदेश में वोटों की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति ऐसी है कि स्त्री के चीरहरण पर महाभारत हो गई थी। जिस तरह से मणिपुर में महिलाओं को नग्न कर परेड करवाई गई ऐसे में मोदी सरकार एक सरकार बर्खास्त नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना से हमें अंकिता याद आ रही है। कि कैसे बर्रबर तरीके से उसे मरने के लिए बाध्य किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सिर्फ महिलाओं के सम्मान की बात कती है। अगर सच में ऐसा होता तो मणिपुर की घटना के बाद सरकार को बर्खास्त किया जाता

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING