Connect with us

राजनीति

भाजपा प्रभारी गौतम ने कार्यकर्ताओं के लिए 19 दिन का लक्ष्य किया निर्धारित

सीएन, भीमताल। भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कार्यकर्ताओ के लिए 19 दिन का टारगेट सेट किया है। यहां पहुचे प्रदेश प्रभारी ने विधानसभा प्रबंध समिति के कार्यकर्ताओं सहित कोर कमेटी सदस्यो के साथ बैठक करते हुवे उनके लिए 19 दिन का टारगेट सेट किया। गौतम ने चुनाव प्रबंध समिति के हर एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी तय कर उन्हें बूस्टर डोज दे गए। गौतम ने समिति के प्रमुख व सहप्रमुख को दिए गए कार्यो पर उनसे विस्तार से जानकारी ली कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए समर्पित भाव से अपना सर्वस्व त्याग कर देश हित मे कार्य कर रहे है अब कार्यकर्ताओ की बारी है कि वे पार्टी के 400 पार के लक्ष्य की तरफ मजबूती से बढ़े जिससे प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत का संकल्प जल्द साकार हो सके बताते चले कि भाजपा प्रदेश प्रभारी गौतम कार्यकर्ताओ के बीच मजबूत पकड़ रखते है प्रदेश में उनके बूथ स्तर तक के होने वाले प्रवासों से कार्यकर्ता भी उनके मुरीद है। बैठक में विधायक राम सिंह कैड़ा क्लस्टर प्रभारी प्रदीप बिष्ट प्रभारी गोपाल रावत प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा जिला महामंत्री रंजन बर्गली सह संयोजक नितिन राणा जिला मंत्री योगेश रजवार बहादुर नगदली ब्लॉक प्रमुख आशा रानी मण्डल अध्यक्ष कमला आर्या बीना आर्या प्रदीप पाठक प्रदीप बिष्ट अंकित पांडेय नरेश नयाल मनोज भट्ट दिनेश सांगूड़ी पुष्कर मेहरा सुनीता पांडेय शिप्रा जोशी मीनाक्षी आर्या पारस चंद्रा संदीप पांडेय शरद पांडेय गौतम मटियानी गोपाल भट्ट राहुल जोशी योगेश तिवारी कमलेश रावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING