Connect with us

राजनीति

भाजपा नेता विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने वालों का कर रही समर्थन : यशपाल

सीएन, देहरादून। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक, हिंसक और अशिष्ट बयानों का सिलसिला चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से भाजपा के विधायकों और मंत्रियों ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ हिंसक बयान जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में रेल राज्य मंत्री, भाजपा शासित उत्तर प्रदेश के मंत्री, लोक सभा में प्रतिपक्ष के नेता को नंबर एक आतंकवादी कह रहे हैं। महाराष्ट्र में सरकार में सहयोगी दल का एक विधायक, नेता प्रतिपक्ष की जुबान काट कर लाने वाले को 11 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा कर रहे हैं। दिल्ली में एक भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक, उनका हश्र दादी जैसा करने की धमकी दे रहे हैं। राहुल गांधी की दादी शहीद हुईं, राहुल गांधी के पिता शहीद हुए, राहुल गांधी जी के परदादा ने इस देश की आजादी के लिए बलिदान दिया। राहुल गांधी ने खुद कन्याकुमारी से कश्मीर और मणिपुर से मुंबई तक की यात्रा की ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह देश एकजुट रहे।
श्री आर्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति अहिंसा, सद्भाव और प्रेम के लिए विश्व भर में जानी जाती है। इन बिंदुओं को हमारे नायकों ने राजनीति में मानक के रूप में स्थापित किया। गांधी जी ने अंग्रेजी राज में ही इन मानकों को राजनीति का अहम हिस्सा बना दिया था। आजादी के बाद संसदीय परिधि में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सम्मानजनक अहसमतियों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसने भारतीय लोकतंत्र की प्रतिष्ठा को बढ़ाने का काम किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सत्ताधारी दल का यह राजनीतिक व्यवहार लोकतांत्रिक इतिहास का अशिष्टतम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भाजपा राहुल गांधी जी से डरती है क्योंकि उन्होंने उनकी नापाक योजनाओं को विफल कर दिया है, क्योंकि उन्होंने भाजपा को बेनकाब कर दिया है, क्योंकि वे दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, युवाओं और किसानों की आवाज उठाते हैं और सत्ता के सामने सच बोलने का साहस रखते हैं। श्री आर्य ने पूछा कि क्या भाजपा लोकतंत्र में इस हिंसा और नफरत का समर्थन करती है? भाजपा इन लोगों को पार्टी से क्यों नहीं निकाल रही है? क्या लोकतंत्र में भाजपा नेता विपक्ष के नेता को जान से मारने की धमकी देने वालों का समर्थन कर रहे हैं? भारत में राजनीति इससे ज्यादा निचले स्तर पर नहीं गिर सकती।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING