Connect with us

राजनीति

भाजपा नेता हेम आर्य ने तौराड़ और घिरोली का भ्रमण किया

भाजपा नेता हेम आर्य ने तौराड़ और घिरोली का भ्रमण किया
सीएन, नैॅनीताल।
भाजपा वरिष्ठ नेता हेम आर्य ने बेतालघाट के तौराड़ और घिरोली का भ्रमण किया जहां ग्रामीणों ने हेम आर्य के जयकारों से उद्घोष किया ग्रामीणों ने कहा हेम आर्य उनका हमेशा से सुख दुख का साथी है उनके भाजपा में घर वापसी से उनमें काफी खुशी है। मातृशक्ति ने कहा कि वह हेम आर्य के अलावा किसी जनप्रतिनिधि को सही से जानते तक नहीं जबकि हेम आर्य उनके परिवार के सदस्य जैसे है, साथ ही तोराड गांव के लोगों ने पानी की समस्या बताई ग्रामीणों ने कहा हर घर नल हर घर जल के तहत पाइप तो लग गए, लेकिन पानी की समस्या बनी है, जिसपर हेम आर्य ने उन्हें सांसद निधि से हर कार्य करवाने का आश्वासन और विश्वास दिलाया। आर्य ने कहा कि पीएम मोदी व सीएम धामी के नेतृत्व में अगले कुछ वर्षों में हर समस्या का समाधान हो जाएगा। हेम आर्य के साथ शुभम कुमार, मनोज बधानी, कपिल पंत, दिनेश जोशी, केवला नन्द, सरिता आर्य, जानकी देवी, जगत सिंह, दीपू राम, नन्द राम, दयाल चन्द्र,, अम्बा राम, महेश चंद्र, हरि राम, तुलसी देवी समेत कई लोग शामिल रहे।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING