Connect with us

राजनीति

भाजपा सांसद ने अहंकार और बदतमीजी की पराकाष्ठा पार की, संसद और संविधान की मानहानि करने का चले मुकदमा : यशपाल

सीएन, हल्द्वानी। यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने जो कहा, उसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि ये अहंकार और बदतमीजी की पराकाष्ठा है। श्री आर्य ने कहा कि सत्ता के नशे में बेसुध भाजपा के एक सांसद द्वारा विपक्ष के एक अल्पसंख्यक सांसद को अति अभद्र तरीके से संबोधित करना किसी आपराधिक घटना से कम नहीं है। ये भाजपा की नकारात्मक राजनीति का निकृष्टतम रूप है जिसमें अन्य भाजपाई सांसदों का हँसते हुए सम्मिलित होना दिखाता है कि ये किसी एक भाजपाई की गलती नहीं है बल्कि ये भाजपा के अधिकांश सदस्यों की निर्लज्जता का बेशर्म प्रदर्शन है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह दो अलग-अलग विचारधाराओं के लिए एक तरह का न्याय है। श्री राहुल गांधी ने ललित और नीरव मोदी को धोखेबाज और चोर कहा उनकी सदस्यता निलंबित कर दी गई, उन्हें 2 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। एक पवित्र स्थान पर जघन्य अपराध हुआ है। अगर रमेश विधूड़ी ने जो बोला, वह संसद में बोला जा सकता है और ये सब बोलने की सजा सिर्फ चेतावनी है तो फिर ये सब बार-बार बोला जाएगा। श्री यशपाल आर्य ने कहा कि ये लोकतंत्र और संविधान के लिए कितनी खतरनाक बात होगी, भारतीय लोकतंत्र, संविधान और संसद के सम्मान की रक्षा के लिए ऐसे सासंदो पर, किसी भी प्रकार की संसदीय विशेषाधिकारों की छूट से परे, किसी एक सांसद नहीं बल्कि पूरे संसद और संविधान की मानहानि करने का मुकदमा होना चाहिए।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING