Connect with us

राजनीति

पीड़ित महिला का नाम उजागर करने पर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेसी नेताओं पर कारवाई की की मांग

सीएन, नैनीताल। भाजपा महिला मोर्चा ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें लालकुआं मामले में पीड़िता का नाम उजागर करने वाले कांग्रेसी नेताओं पर तत्काल कार्यवाही की मांग की गई है। मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने नैनीताल पहुंच एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। मेहरा ने कहा कि पीड़िता का नाम सार्वजनिक करना ना केवल सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का खुला उल्लंघन है, बल्कि यह भारतीय न्याय संहिता की धारा 72 के तहत भी अपराध है। महिला मोर्चा ने आरोप लगाया कि कांग्रेसी नेता इस संवेदनशील मामले को राजनीतिक लाभ के लिए भुनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिला अपराधों को लेकर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। लालकुआं मामले में पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज करते हुए जांच भी शुरू कर दी है। बावजूद इसके, कांग्रेसी नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर पीड़िता की पहचान उजागर करना बेहद असंवेदनशील है। एसएसपी को सौंपे गए ज्ञापन में भाजपा महिला मोर्चा ने सभी दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए संबंधित कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, मामले को प्राथमिकता से लिया जाए वही एसएसपी मीणा ने मामले को गंभीर मानते हुए प्रकरण सीओ लालकुआं को मामले में कारवाई करने के निर्देश दिए है। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष कविता गंगोला, जिला महामंत्री प्रगति जैन, दीपिका बिनवाल, पूर्व सभासद तारा राणा, प्रेमा अधिकारी, जीवंती भट्ट, नीतु जोशी, ज्योति ढोडियाल, लता दफोती, मीरा बिष्ट, वर्षा आर्या, कंचन जोशी, मीनाक्षी आर्या आदि मौजूद रहे।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING