Connect with us

राजनीति

भाजपा की रेखा गुप्ता को हरा कर आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय दिल्ली की नई मेयर

भाजपा की रेखा गुप्ता को हरा कर आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय दिल्ली की नई मेयर
सीएन, नईदिल्ली।
आखिरकार चौथी बार हुई चुनाव प्रक्रिया में दिल्ली को नया मेयर बन गया है। कोई भी कांग्रेस का पार्षद वोट डालने नहीं आया। प्रोटेम स्पीकर सत्या शर्मा ने दो बजे से ठीक पहले घोषणा की कि वोटिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और मैं सभी का आभार व्यक्त करती हूं। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। दो बजते-बजते साफ हो गया कि आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय दिल्ली की नई मेयर बन गई हैं। दिल्ली में मेयर पद के लिए चुनाव कराने के तीन असफल प्रयासों के बाद दिल्ली मेयर चुनाव बुधवार (22 फरवरी 2023) को शुरू हुआ। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की रेखा गुप्ता को हराकर आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय दिल्ली की मेयर बनीं। डॉ. एसपी मुखर्जी सिविक सेंटर में दिल्ली महापौर चुनाव शुरू हुआ। सुप्रीम कोर्ट के दखल देने और दिल्ली नगर निगम के मेयर का चुनाव पहले कराने के फैसले के बाद बुधवार सुबह 11 बजे मतदान शुरू हुआ।
दिल्ली में आप का मेयर, सिसोदिया बोले-गुंडे हार गए
जैसे ही आम आदमी पार्टी की शैली ओबरॉय के जीत की घोषणा हुई। पार्टी के नेता ट्वीट करने लगे। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘गुंडे हार गए, जनता जीत गई…दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई और दिल्ली की जनता का तहे दिल से एक बार फिर से आभार। आप की पहली मेयर शैली ओबरॉय को भी बहुत बहुत बधाई।’

Continue Reading
You may also like...

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING