राजनीति
शिखर सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली पहुंचे ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक
शिखर सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली पहुंचे ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक
सीएन, नईदिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का स्वागत किया। दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के लिए रवाना होने से पहले एक्स पूर्व में ट्विटर पर ऋषि सुनक ने लिखा था, मैं बहुत ही क्लियर फोकस के साथ जी20 शिखर सम्मेलन में जा रहा हूं। वैश्विक अर्थव्यवस्था को स्थिर करना, अंतर्राष्ट्रीय संबंध बनाना, सबसे कमजोर लोगों का समर्थन करना, यही वह चीज है, जिसपर ध्यान देना है। पुतिन फिर से जी20 में आने में विफल रहे हैं, लेकिन हम यूक्रेन के समर्थन के साथ आएंगे। भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी20 का 9-10 सितंबर को शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए वैश्विक नेताओं का भारत पहुंचना शुरू हो गया है। ऐसी चर्चाएं हैं कि अफ्रीकन यूनियन को भी जी20 समूह में शामिल किया जा सकता है। जब इसे लेकर यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष चार्ल्स माइकल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह जी20 दो दिन में ही दुनिया की सारी समस्याओं को सुलझा लेगा, लेकिन मुझे लगता है कि इस दिशा में कदम उठाए जा सकते हैं। यूनियन ऑफ कोमोरोस के राष्ट्रपति और अफ्रीकन यूनियन के अध्यक्ष अजाली असोमनी जी20 सम्मेलन में शिरकत करने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
एक रात का किराया 10 लाख, जहां ठहरेंगे बाइडन
दिल्ली में जी.20 देशों का शिखर सम्मेलन हो रहा है। इसमें अमेरिका, जापान, चीन, यूके और कनाडा समेत कई देशों के नेता हिस्सा ले रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन आज शाम को नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। उनके ठहरने की व्यवस्था दिल्ली के सबसे आलीशान होटलों में से एक आईटीसी मौर्या में की गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति को होटल के चाणक्य सुइट में ठहराया जाएगा। यह सुइट साल 2007 में खुला था और यह अब तक कई जानी मानी हस्तियों की मेजबानी कर चुका है। प्रेसिडेंशियल सुइट होटल की 14वीं मंजिल पर मौजूद है। इसका नाम चाणक्य सुइट है। यह साल 2007 में खुला था। इसमें कई देशों के प्रमुख रह चुके हैं। इस सुइट में सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश रुके थे। इसके बाद बराक ओबामा भी इसी सुइट में रुक चुके हैं। चाणक्य सुइट अपनी डिजाइन और थीम के लिए जाना जाता है। इसमें एक से बढ़कर एक लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं। यह 4600 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। आईटीसी मौर्या के चाणक्य सुइट का किराया जानकर आप दंग रह जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिकए चाणक्य सुइट में एक रात रुकने का किराया करीब 8 से 10 लाख रुपये के बीच है। बाइडन को 14वें फ्लोर पर ले जाने के लिए स्पेशल लिफ्ट का भी निर्माण किया गया है। इस लिफ्ट के जरिए वह सीधे अपने सुइट में जा सकेंगे।
