Connect with us

राजनीति

उत्तराखंड : पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने नियुक्त किए जिला प्रभारी, संजीव आर्या को नैनीताल का जिम्मा

सीएन, देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा द्वारा पार्टी प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की संस्तुति के उपरान्त त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री डॉ0 हरक सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकान्त धस्माना की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में वरिष्ठ नेतागणों की बैठक हुई जिसमें सर्व सम्मति से निम्न वरिष्ठ नेताओं को त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों के लिए जिला प्रभारी नियुक्त किया गया। जिसमें महेंद्र सिंह पाल पूर्व सांसद चंपावत, महेंद्र लूंठी बागेश्वर, धीरेन्द्र प्रताप अल्मोड़ा, भगीरथ भट्ट पिथौरागढ़, संजीव आर्या नैनीताल, रणजीत सिंह रावत उधम सिंहनगर, सूर्यकांत धस्माना टिहरी, मंत्री प्रसाद नैथानी उत्तरकाशी, विक्रम सिंह नेगी रुद्रप्रयाग, वीरेंद्र जाती देहरादून, प्रदीप थपलियाल चमोली एवं लखपत बुटोला को  पौड़ी जनपद का प्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस नेतृत्व ने सभी प्रभारीगणों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने प्रभार वाले जनपदों में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारी एवं चुनावों में पार्टी द्वारा समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने हेतु शीघ्र ही अपने प्रभार वाले जनपद के सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों से समन्वय स्थापित करेंगे।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING