Connect with us

राजनीति

कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी का स्वराज आश्रम में जोरदार खैरमकदम

सीएन, हलद्वानी। नैनीताल-उधमसिंहनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने स्वराज आश्रम से चुनावी आगाज किया। जिला कांग्रेस सम्मेलन के माध्यम से नैनीताल जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों से जीत का आशीर्वाद लिया। सैकड़ो की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कांग्रेस के सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी का आज स्वराज आश्रम पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया। एक स्वर में सभी ने उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया। जिला कांग्रेस सम्मेलन में कांग्रेसियों का जोश और उत्साह देख कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में जिस प्रकार का साथ और सहयोग कांग्रेस परिवार द्वारा उनको मिल रहा है इसके लिए वे सभी के आजीवन ऋणी रहेंगे।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING