Connect with us

राजनीति

कांग्रेस की न्याय यात्रा रामगढ़ से फिर शुरू, चुत्तुपलू वैली को रवाना

कांग्रेस की न्याय यात्रा रामगढ़ से फिर शुरू, चुत्तुपलू वैली को रवाना
सीएन, रामगढ़।
झारखंड राज्य से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार को झारखंड के रामगढ़ जिले से फिर शुरू हुई। राज्य में यात्रा का आज चौथा दिन है। कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि जिले के सिद्धू कान्हू मैदान में रविवार रात को रुकने के बाद यात्रा सोमवार सुबह महात्मा गांधी चौक से फिर शुरू हुई और चुत्तुपलू वैली के लिए प्रस्थान किया, जहां राहुल स्वतंत्रता सेनानियों शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह को श्रद्धांजलि देंगे। उन्होंने कहा कि रांची जिले के इरबा पहुंचने के बाद राहुल इंदिरा गांधी हैंडलूम प्रोसेस मैदान में बुनकरों से संवाद करेंगे। दोपहर को भोजनावकाश के बाद यात्रा रांची के शहीद मैदान पहुंचेगी, जहां कांग्रेस सांसद एक जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल ने रविवार को कहा था कि उनकी पार्टी जल, जंगल, जमीन पर आदिवासियों के अधिकारों के साथ खड़ी है। झारखंड में यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब झारखंड मुक्ति मोर्चा नीत गठबंधन सरकार सोमवार को विधानसभा में शक्ति प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन की घटक दल है।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING