Connect with us

देहरादून

उप चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री धामी पर कांग्रेस ने किया तीखा हमला

सीएन, देहरादून। मुख्यमंत्री धामी पर कांग्रेस ने किया तीखा हमला किया हैं। उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने मुख्यमंत्री पर विधायक निधि में गड़बड़ी करने समेत विकास कार्यों पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने भाजपा सरकार को महंगाई पर घेरते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को निशाने पर लिया है। उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने सीएम धामी पर राजनीतिक द्वेष भावना से काम करने का आरोप लगाया है। साथ ही चार धाम में किए गए टेंडरों में गड़बड़ी की भी बात कही है। इतना ही नहीं भुवन कापड़ी ने कहा कि तमाम विकास कार्यों में भी भ्रष्टाचार के गंभीर मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर आरोप लगाते हुए कहा कि धामी यदि पाक साफ है तो उन्हें सबसे पहले अपनी विधायक निधि की जांच करवानी चाहिए क्योंकि उसमें कई तरह के भ्रष्टाचार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि खटीमा विधानसभा में मुख्यमंत्री इवेंट करवा रहे हैं और भाजपा के लोगों से अपनी हार के लिए पश्चाताप मांगने जैसे कार्यक्रमों को आयोजित करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चंपावत उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऐसे इवेंट करवाकर चंपावत में संदेश देना चाहते हैं जबकि खटीमा से जुड़ा हुआ क्षेत्र होने के चलते चंपावत के लोगों को मुख्यमंत्री के सभी गलत फैसलों की जानकारी है। खटीमा विधानसभा से विधायक भुवन कापड़ी देरशाम हरिद्वार पहुंचे। मीडिया से मुखातिब होते हुए कापड़ी ने कहा कि वह आज परिवार के साथ गंगा आरती के लिए आए हैं। टिकट वितरण में नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि चंपावत से निर्मला गहतोड़ी को टिकट दिये जाने पर कोई नाराजगी नहीं है। आने वाले उपचुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। हमने महिला सशक्तिकरण को उदाहरण देते हुए हमारी महिला प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में महिला मतदाताओ की संख्या भी ज्यादा है और पहाड़ों में ऊपर खासकर आज घरों की जिम्मेदारी महिलाएं ही संभाल रही है। पहाड़ में महिलाओं के लिए क्या समस्याएं हैं। किस चीज की जरूरत होनी चाहिए। इसकी समझ महिलाओं को अधिक होगी। मुझे लगता है कांग्रेस की प्रत्याशी बहुत उपयुक्त साबित होने वाली है। कांग्रेस पार्टी महिलाओं का सम्मान करती है सिर्फ नारा ही नहीं देती महिला सशक्तिकरण करके भी दिखाती है। हमारी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी महिला हैं तो उपचुनाव में भी हमने महिला प्रत्याशी को उतारा है।

Continue Reading
You may also like...

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING