Connect with us

राजनीति

राहुल गांधी की जीभ काटने पर 11 लाख रुपए का इनाम देने के बयान के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रर्दशन कल

सीएन, देहरादून। राहुल गांधी की जीभ काटने पर 11 लाख रुपए का इनाम देने जैसी बयानबाजियों के विरोध में कल 18 सितंबर को कांग्रेस की ओर से केंद्र की भाजपा सरकार का ऐश्ले हॉल चौक पर पुतला दहन किया जाएगा।  कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने बताया भाजपा नेताओं और भाजपा के सहयोगी दलों के नेताओं द्वारा राहुल गांधी विरुद्ध अनर्गल और अपमानजनक बयानबाजी सामान्य बात हो गई है।  कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने बताया  केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू द्वारा हाल ही में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को देश का दुश्मन बताया गया। अब भाजपा और उसके सहयोगी एक कदम आगे बढ़ कर राहुल गांधी के विरुद्ध हिंसक बयान भी देने लगे हैं। महाराष्ट्र के शिवसेना के बागी विधायक और भाजपा के सहयोगी संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी की जीभ काटने पर 11 लाख के इनाम की बात की है। यह भाजपा की कुत्सित और हिंसक मानसिकता को उजागर करता है। गोगी ने बताया भाजपा नेताओं की इन सब बयानबाजियों के विरोध में कल दिनांक 18 सितंबर 2024 को केंद्र की भाजपा सरकार का ऐश्ले हॉल चौक पर पुतला दहन किया जाएगा। 

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING