Connect with us

राजनीति

क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के सभी 6 विधायकों की सदस्यता रद्द

क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के सभी 6 विधायकों की सदस्यता रद्द
सीएन, शिमला।
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर सियासी घटनाक्रम तेज हो गई है। इसी कड़ी में गुरुवार को हिमाचल विधानसभा के स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने कांग्रेस पार्टी के 6 बागी विधायकों पर कार्रवाई करते हुए उनकी सदस्यता रद्द कर दी है। प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि जिन 6 विधायकों के खिलाफ कार्रवाई हुई है, उन्होंने पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया था। विधानसभा स्पीकर ने यह भी कहा कि बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान उन्होंने सभी पक्षों का तर्क सुना था। हिमाचल प्रदेश में चल रही सियासी रार अब थमने का नाम ले रही है। हालांकि अभी भी कई अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षकों की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि सीएम सुक्खू के प्रति विधायकों और मंत्रियों में खास नाराजगी है। विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने यह फैसला सुनाते हुए कहा कि सभी 6 विधायकों ने व्हिप का उल्लंघन किया है। उन्होंने जनादेश का अपमान किया है। जिन विधायकों को अयोग्य करार दिया गया हैए उनमें राजेंद्र राणा, रवि ठाकुर, देवेंद्र सिंह, सुधीर शर्मा, चैतन्य शर्मा और इंद्र दत्त लखनपाल शामिल हैं। कांग्रेस विधायक और संसदीय कार्य मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने दल बदल विरोधी कानून के तहत सभी 6 विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए याचिका दायर की है।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING