Connect with us

चमोली

अभिभाषण पर हंगामा कर कांग्रेस ने स्वस्थ लोकतंत्र की परंपरा का किया चीरहरण : धामी

अभिभाषण पर हंगामा कर कांग्रेस ने स्वस्थ लोकतंत्र की परंपरा का किया चीरहरण : धामी
सीएन, भराड़ीसैण।
भाजपा और कांग्रेस में जो मूलभूत अंतर है वह 2 वर्ष पश्चात गैरसैंण में आयोजित हो रहे बजट सत्र में कांग्रेस के विधायकों द्वारा दिखाई जा रही अनुशासन हीनता से स्पष्ट हो जाता है। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया को दिए गए एक वक्तव्य में कही। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश में इमरजेंसी थोपने वाली कांग्रेस हमेशा से लोकतंत्र विरोधी रही है। धामी ने कहा कि देवभूमि की जनता देख रही है कि हम गैरसैण में जहां एक ओर सत्र चलाना चाह रहे हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस हंगामा कर गैरसैण में सत्र नहीं चलने दे रही है। धामी ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण पर हंगामा कर के कांग्रेस ने स्वस्थ लोकतंत्र की परंपरा को तोड़ दिया है। कांग्रेस के विधायक माननीय राज्यपाल और विधान सभा अध्यक्ष जैसे संवैधानिक पदों तक का सम्मान नहीं कर रहे, यह हमारी संस्कृति के ठीक विपरीत आचरण है। खैर, जब इनके नेता विदेशों में जाकर भारतीय लोकतंत्र के बारे में अपशब्द कह सकते हैं तो इनसे और अधिक क्या उम्मीद की जा सकती है। फिर भी मैं विपक्ष के सभी सम्मानित सदस्यों से आवाह्न करता हूं कि वे अभी भी सत्र के बचे हुए समय का सदुपयोग कर स्वस्थ लोकतंत्र की हमारी महान परंपरा का सम्मान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आइए, मिलकर एक श्रेष्ठ उत्तराखंड का निर्माण करें जहां वैचारिक असहमति के लिए तो पर्याप्त जगह हो परंतु अंधविरोध के लिए कोई जगह नहीं हो।

More in चमोली

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING