Connect with us

राजनीति

राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित 5 राज्यों के चुनावों की तारीख घोषित

राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित 5 राज्यों के चुनावों की तारीख घोषित
सीएन, नईदिल्ली। चु
नाव आयोग ने पांच राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव की तारीखों का ऐलानकर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चुनाव आयोग की टीम ने पांचों राज्यों का दौरा किया। पिछले 6 महीने से चुनाव की तैयारी चल रही है। पांचों राज्यों को मिलाकर कुल 679 विधानसभा सीट हैं। इन राज्यों में कुल वोटर्स की संख्या 16 करोड़़ 20 लाख है। भारत निर्वाचन आयोग ने आज पांच राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण के लिए मतदान 7 नवंबर को होगा जबकि दूसरे चरण के लिए मतदान 17 नवंबर को होगा। वहीं मध्य प्रदेश में 17 नवंबर और मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होगा। जबकि राजस्थान में 23 नवंबर और तेलंगाना के लिए एक ही चरण में 30 नवंबर को वोटिंग होगी। पांचों राज्यों के चुनाव नतीजे एक साथ 3 दिसंबर को आएंगे। वहीं तारीखों के ऐलान के साथ ही इन राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। ये पांच विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि वह अगले साल लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। गौरतलब है राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। वहीं एमपी में भाजपा और तेलंगाना में बीआरएस की सरकार है। मिजोरम में मिजो नेशनल की अगुवाई वाली सरकार सत्ता में है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 5 राज्यों में कुल 16 करोड़ मतदाता चुनाव में शामिल होंगे। पांच राज्यों में कुल 679 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। पहली बार वोट डालने वालों की संख्या करीब 60 लाख है। अरूण कुमार ने कहा कि महिला वोटर की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि पांचों राज्यों में 7ण्8 करोड़ से ज्यादा महिला वोटर है। वहीं पुरूष वोटर की संख्या 8 करोड़ है।
छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सत्ता बचाने की कोशिश
राजस्थान में अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार है। चुनाव से पहले राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने कई लोक लुभावन योजनाएं शुरू की हैं। वहीं, जातिगत जनगणना का भी दांव खेल दिया है। बीजेपी ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह किसके चेहरे पर चुनाव लड़ने वाली है। छत्तीसगढ़ में भी पांच साल से भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार है। बीजेपी पूरा दमखम लगा रही है कि वह सत्ता में वापसी है।
किस राज्य में हैं कितनी विधानसभा सीटें
मध्य प्रदेश.230
राजस्थान.200
तेलंगाना.119
छत्तीसगढ़.90
मिजोरम.40

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING