Connect with us

राजनीति

दिल्ली मेयर चुनाव : सदन में टला मतदान, सड़क पर छिड़ा घमासान

दिल्ली मेयर चुनाव : सदन में टला मतदान, सड़क पर छिड़ा घमासान
सीएन, दिल्ली।
दिल्ली में सोमवार को तीसरी बार मेयर का चुनाव टलने के बाद मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी एक दूसरे के सामने सड़क पर आ गई हैं। सदन में मतदान टलने के बाद अब दिल्ली के मेयर को लेकर राजधानी की सड़कों पर घमासान मचा हुआ है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर चुनाव टलने का ठीकरा फोड़ते हुए प्रदर्शन कर रही हैं। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी जहां आप दफ्तर पर प्रदर्शन कर रही है, वहीं आम आदमी पार्टी भाजपा दफ्तर पर प्रदर्शन कर रही है। दोनों पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं कि उनकी वजह से सदन में बार-बार मेयर का चुनाव टल रहा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हाथ में बैनर ले रखा है जिसमें लिखा है नगर निगम हो या विधानसभा आम आदमी पार्टी कर रही हंगामा, हंगामा, हंगामा। वहीं आम आदमी पार्टी ने अपने हाथ में जो प्लकार्ट ले रखे हैं उसमें लिखा है भाजपा वालों शर्म करो, लोकतंत्र की हत्या बंद करो। प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा, इनके दो काम हैं पहले संसद नहीं चलने देते, फिर एमसीडी हाउस नहीं चलने देते। एमसीडी हाउस में बीजेपी महिला पार्षदों के साथ बदसलूकी की गई। दो विधायकों को पुलिस जेल में डालने के लिए ढूंढ़ रही है और वे हाउस में आए हुए थे। दोनों विधायक संजीव झा और अखिलेश त्रिपाठी छुपकर आखिर में बैठे हुए थे। शिखा जी को बताया फिर पार्षदों ने मांग की कि उन्हें यहां नहीं होना चाहिए। उसके बाद एल्डरमैन वोट नहीं डालेंगे ये कहा जाता है, लेकिन आजतक एल्डरमैन हमेशा 6-8 महीने के बाद बनाये जाते थे ये पहली बार हुआ है कि चुनाव होते ही एल्डरमैन बना दिये गए। जब एल्डरमैन हाउस का सदस्य बना है वो मेयर चुनाव में वोट नहीं डालेगा ये कहीं नहीं लिखा हुआ है। एक तरफ पीएम कहते हैं पूरे देश के चुनाव एकसाथ हों लेकिन आम आदमी पार्टी टैक्स का पैसा खराब करना चाहती है। हम चाहते थे कि मेयर डिप्टी मेयर एमसीडी स्टैंडिंग कमिटी सदस्य का चुनाव एक साथ हो जाये तो उन्होंने विरोध किया। हम उनको अर्बन नक्सल कहते हैं। कानून व्यवस्था पर टिप्पणी करना केजरीवाल को शोभा नहीं देता। कानूनी रूप से मेयर चुनाव हों हम चाहते हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING