Connect with us

राजनीति

हमें किसी भी कार्रवाई पर प्रतिक्रिया करने के लिए मजबूर न करें : मौलाना तौकीर

सीएन, देहरादून। ‘हमें किसी भी कार्रवाई पर प्रतिक्रिया करने के लिए मजबूर न करें’। दरगाह आला हजरत से जुड़े इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिंल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खान के इस बयान से राजनीति में भूचाल आ गया है। अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले मौलाना तौकीर रजा खान ने उत्तराखंड में मुस्लिमों के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस ंबुलाई। वह सख्त लहजे में कहते नजर आए कि हमें किसी भी हरकत पर प्रतिक्रिया देने के लिए मजबूर न करें। हमने हाथों में चूड़ियां भी नहीं पहनी हैं। हम किसी भी हद तक जाएंगे। उत्तराखंड सरकार का घेराव करने देहरादून तक जाएंगे। मौलाना तौकीर रजा खान ने सरकार से मांग की है कि हिंदूवादी संगठनों पर नकेल कसनी चाहिए। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जैसे संगठन देश हित में काम करने का दावा करते हैं लेकिन उनकी गतिविधियां देश विरोधी हैं। सरकार को इनका इलाज करना चाहिए। उत्तराखंड सरकार की लापरवाही के कारण मकबरे और मस्जिदों को तोड़ा जा रहा है। मुसलमानों को पलायन के लिए मजबूर किया जा रहा है। मुसलमानों को भड़काने का काम बीजेपी कर रही है। पहले बीजेपी वाले अपने मंदिरों को तोड़े और उसके बाद वह मजारों को तोड़ने की बात करें। मौलाना तौकीर रजा खान ने समान नागरिक संहिता का समर्थन किया है। मौलाना ने कहा कि मुसलमानों को समान नागरिक संहिता का विरोध करने की जरूरत नहीं है. यह सबके हित में है और सभी को इसका समर्थन करना चाहिए। मौलाना पिछले महीने यूपी निकाय चुनाव 2023 के दौरान अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड को राजनीतिक मुद्दा बनाकर विवादों में आ गए थे।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING