Connect with us

राजनीति

द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा? कौन होंगे देश के अगले महामहिम, वोटों की गिनती शुरू

द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा? कौन होंगे देश के अगले महामहिम, वोटों की गिनती शुरू
सीएन, नईदिल्ली।
देश को आज नया राष्ट्रपति मिल जाएगा. भारत के 15 वें राष्ट्रपति के लिए हुए चुनाव का परिणाम आज आएगा. आज तय हो जाएगा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की जगह कौन लेगा? वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. चुनाव में एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया तो वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा विपक्ष से साझा उम्मीदवार हैं. संसद भवन परिसर और राज्य विधानसभाओं में 18 जुलाई को वोट डाले गए थे. निर्वाचन आयोग के मुताबिक चुनाव में देशभर में कुल 4,796 निर्वाचको में से 99 फीसदी से अधिक ने मतदान किया. निर्वाचन आयोग की तरफ से बताया गया कि 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में विधायकों ने शत-प्रतिशत मतदान किया. अपनी जीत को लेकर भाजपा आश्वस्त नजर आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर में ढाई बजे के करीब द्रौपदी मुर्मू के आवास पर मुलाकात करने जा सकते हैं. वहीं नतीजे से पूर्व भाजपा ने जश्न की तैयारियां भी शुरू कर दी है. नतीजे सामने आने के बाद दिल्ली बीजेपी द्वारा अभिनंदन यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें कई बड़े नेता शामिल होंगे. वहीं एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में भी जश्न की तैयारियां चल रही हैं. बता दें कि आज सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी. बता दें कि कुल 31 मतदान केंद्रों पर निर्वाचित सदस्यों द्वारा वोट डाले गए. इसके बाद सभी बैलेट बॉक्स दिल्ली लाए गए हैं. इस बार राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू और यूपीए की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं. चुनावी नतीजे सामने आने के बाद द्रौपदी मुर्मू की जीत पर भाजपा ने रोड शो कार्यक्रम रखा है. जो दिल्ली बीजेपी दफ्तर से शुरू होगी. इसके बाद गोल डाकखाने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे. इसके बाद यात्रा अशोक रोड से होते हुए रफी मार्ग जाएगी और फिर राजपथ पर अभिनंदन यात्रा खत्म हो जाएगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में उमा शंकर दीक्षित मार्ग पर स्थित द्रौपदी मुर्मू के आवास पर दोपहर करीब 2.30 बजे जा सकते हैं. एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के ओडिशा के पैतृक गांव रायरंगपुर में उनकी जीत की घोषणा के पहले ही विजय जुलूस निकालने की तैयारी हो रही है. द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद बांटने के लिए मिठाइयां तैयार की गईं हैं.

Continue Reading
You may also like...

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING