Connect with us

अल्मोड़ा

सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापितः रेखा

सीएन, अल्मोड़ा। सोमेश्वर विधानसभा से विधायक और वर्तमान में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ताकुला मंडल के ताकुला,बसौली गांव पहुंची जहाँ कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया, इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने सभी माताओं, बहनों, कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने क्षेत्र भ्रमण आगमन पर स्थानीय जनता की जनसमस्यायों को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। सभी को आश्वस्त कराया गया कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का समाधान अवश्य किया जायेगा। सडक, स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा को लेकर कई प्रस्ताव शासन को भेजे जा चुके हैं जिनपर जल्द ही कार्य शुरू होंगे। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि वह सोमेश्वर की बेटी हैं ऐसे में उनका क्षेत्र से विशेष लगाव है, क्षेत्र के विकास कार्य कराना ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें हर चुनाव में अपना भरपूर प्यार व सम्मान दिया है जिसकी वह आजीवन आभारी रहेंगी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भूपाल सिंह रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी, मंडल महामंत्री प्रदीप नगरकोटी, प्रधान संगठन अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आशीष भाकुनी, जगदीश डंगवाल, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश लोहनी, मंडल उपाध्यक्ष बलवंत रावत, मंडल मंत्री कुंदन सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेश बिष्ट, युवा मोर्चा महामंत्री विजय वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी मदन बिष्ट, दीपा भाकुनी, भगवती डंगवाल, रेवती देवी, पूर्व प्रधान गंगा पांडेय सहित स्थानीय जनता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING