Connect with us

राजनीति

भयभीत सांसद जनता से मांग रहे माफी, कर रहे है मोदी के नाम पर वोट देने की अपील : प्रकाश जोशी

कांग्रेस प्रत्याशी ने 9 वें दिन विधायक सुमित के साथ हलद्वानी में किया धुंआधार प्रचार, पार्टीजन उमड़े  
सीएन, हल्द्वानी।
कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के 9 वें दिन के प्रचार का हल्द्वानी क्षेत्र केंद्र रहा। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी स्थित आवास पर चुनाव संचालन समिति की अलग अलग बैठकों के उपरांत चंबल पुल, लालडांठ रोड पर चुनावी कार्यालय का शुभारंभ करने के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओ संग संवाद कर उनमें जोश का संचार किया और कांग्रेस के घोषणा.पत्र को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसके उपरांत राजपुरा क्षेत्र में सभा के माध्यम से स्थानीय लोगो से चुनावी चर्चा कर कांग्रेस की जनकल्याणकारी न्याय योजनाओं की जानकारी साझा की। शाम के समय मानपुर पश्चिम, रामपुर रोड और नारायण नगर कुसुमखेड़ा में जनसभा और नुक्कड़ सभा के माध्यम से जनसंपर्क अभियान चलाया। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने भाजपा प्रत्याशी के एक वीडियो का हवाला देते हुवे कहा कि भाजपा प्रत्याशी हार के डर से भयभीत है और जनता से माफी मांगते हुवे मोदी जी के नाम पर वोट देने की अपील कर रहे है। प्रकाश जोशी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ने अगर विकास कार्य किये हैं, तो वह उन विकास कार्यो के नाम पर जनता से वोट मांगे, ना कि माफी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस विकास करना जानती है और हल्द्वानी का सर्वागीण विकास इसका जीवंत उदाहरण है। सुमित हृदयेश ने हल्द्वानी वासियों से विकास के नाम पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान की अपील की। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी प्रयाग दत्त भट्ट, दीपक बलुटिया, ललित जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, मोहन बिष्ट, पार्षद प्रतिनिधि मुकुल बलुटिया, महेशानंद, लक्ष्मीकांत, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, शोभा बिष्ट, कमला सनवाल, डॉ गणेश उपाध्याय, एनबी गुणवंत, हेमन्त बगड़वाल, संजय किरौला, पार्षद राधा आर्य, प्रदेश सचिव डॉ मयंक भट्ट, गोविंद बगड़वाल, डॉ केदार पडलिया, ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन नेगी, पूर्व प्रधान भागीरथी बिष्ट, राधा चौधरी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लाल सिंह पवार, मन्नू गोस्वामी, छात्र नेता संजय जोशी, हेमंत साहू, मीमांशा आर्य, गीता बहुगुणा, सविता गुरुरानी, सीमा भटनागर, अल्का आर्य, जूही चुफाल, वरुण भाकुनी, राजेन्द्र बिष्ट, पूर्व प्रधान विजय कुमार, विनोद कुमार, वीर सिंह बिष्ट, खीमानंद पांडेय, हरीश लाल, जगदीश भारती, कृष्ण राम, मंजू पांडेय, आरती पपौला, मंजू दानू, मंजू तिवारी समेत दर्जनों कांग्रेसियों ने प्रचार में योगदान दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 7 अप्रैल 2026 का राशिफल : धनु राशि के जातकों का आज बिजनेस के मामले में लाभ होगा, नया मौका आपके आसपास है
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING