Connect with us

राजनीति

टिकट मिलने के बाद प्रथम बार कांग्रेस सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने की कार्यकर्ताओं से मुलाकात

टिकट मिलने के बाद प्रथम बार कांग्रेस सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने की कार्यकर्ताओं से मुलाकात सीएन, भवाली। कांग्रेस पार्टी का सांसद प्रत्याशी घोषित होने के बाद प्रथम बार भवाली आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी का जोरदार स्वागत अभिनंदन किया।प्रकाश जोशी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए कहा कांग्रेस केसाथ युवा है, महिलाएं हैं और आम जनता कांग्रेस के साथ है। इस बार कांग्रेस रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई और संविधान बचाओ को लेकर जनता के बीच में जाएगी और हमें पूर्ण विश्वास है कि जनता कांग्रेस को फिर से सत्ता में देखना चाहती है। इस तानाशाह व भ्रष्ट सरकार से छुटकारा पाना चाहतीहै। इस दौरान, पीसीसी उत्तराखंड व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस खष्टी बिष्ट, पूर्व पालिका अध्यक्ष दयाल आर्य,भुवन अधिकारी, सुजान रजवार,संजीव भगत, सद्दाम मियां,भुवन लाल साह, हरेंद्र आर्य, अफसर अली, पुष्पेश पांडे ,पंकज आर्य रमेश कुमार ,इदरीश खान, पंकज बिष्ट तरुण शाह, राजेंद्र खनवाल उषा कनौजिया,, जानकी आर्य, धनी दुमका चंपा देवी शांति तिवारी नवाब अली निशा बिष्ट गणेश आर्य, अंजू देवी फैमिदा बेगम। आसमा बेगम, सविता सहित कई लोगों उपस्थित थे।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING