Connect with us

राजनीति

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै पूरे दलबल के साथ भाजपा में शामिल

सीएन, ऋषिकेश। उत्तराखंड जनएकता पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार दिनेश धनै पूरे दलबल के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के लिये देहरादून रवाना हो गये। उत्तराखंड जन एकता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष एवं उत्तराखंड सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। आज सुबह ही हज़ारों की संख्या में सैकड़ों गाड़ियों में अपने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के साथ देहरादून के लिए रवाना हुए। देहरादून रोड पर सैकड़ो कारों में हजारों पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी देहरादून कार्यालय के लिए रवाना हुए ,जहां वे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के समक्ष अपनी पूरी पार्टी को भारतीय जनता पार्टी में विलय करेंगे। इस अवसर पर दिनेश धनै ने कहा कि समय के साथ-साथ और जनता की भलाई के लिए बेहद जरूरी है कि काम करने वाली पार्टी के साथ दिया जाए। इसी कड़ी में मैं आज अपने समस्त कार्यकारिणी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी के साथ बालवीर रोड देहरादून रोड स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करूंगा।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING