Connect with us

उधम सिंह नगर

पूर्व विधायक ने लूट के आरोपी पूर्व सभासद धनीराम को पार्टी में शामिल कराया

पूर्व विधायक ने लूट के आरोपी पूर्व सभासद धनीराम को पार्टी में शामिल कराया
सीएन, किच्छा।
ऊधमसिंह नगर जिले में भाजपा की अंतर्कलह उस समय सामने आ गई जब किच्छा में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने लूट के आरोपी पूर्व सभासद धनीराम को पार्टी में शामिल करा दिया। स्वागत समारोह को कुछ ही मिनट बीते थे कि सोशल मीडिया पर इस पर सवाल उठने लगे। किरकिरी होने पर जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने धनीराम की सदस्यता को निरस्त कर दिया। लगातार तीन बार नगरपालिका के सभासद रहे पुरानी मंडी निवासी धनीराम पर नौ जुलाई को कोतवाली में लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार सुबह पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पुरानी मंडी में कार्यक्रम आयोजित करवाकर उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। अपने समर्थकों के साथ उनका भव्य स्वागत भी किया गया। सोशल मीडिया पर यह खबर फ्लैश होने पर जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना हरकत में आए। उन्होंने मंडल अध्यक्ष विवेक राय संस्तुति पर सदस्यता को तत्काल निरस्त कर दिया। इसके बाद फिर से सोशल मीडिया पर इस पर चटकारे लिए जाने लगे। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने कहा कि संगठन में सदस्यता लेने की एक प्रक्रिया है। मंडल अध्यक्ष की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से किसी को पार्टी की सदस्यता दिलाता है। उनकी ज्वाइनिंग में किसी को विश्वास में नहीं लिया गया। मंडल अध्यक्ष की सूचना पर शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श करने के बाद सदस्यता निरस्त की गई है। मंडल अध्यक्ष विवेक राय ने पूर्व सभासद धनीराम के बारे में लिखित सूचना दी थी कि वह लंबे अर्से से कांग्रेस के सक्रिय सदस्य रहे हैं। नगर पालिका के उपचुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ भी पर्चा दाखिल किया था। नौ जुलाई को ही उनके लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे से बचने के लिए उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई जा रही थी। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि धनीराम लगातार तीन बार नगर पालिका के सभासद रहे हैं। लूट के मुकदमे में दोनों पक्षों का समझौता हो चुका है। उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। भाजपा के जिलाध्यक्ष पार्टी के मालिक है। वह जो चाहे निर्णय ले सकते हैं। इस बारे में धनीराम ने बताया कि उन्होंने पूर्व विधायक के समक्ष भाजपा सदस्यता ग्रहण कर ली है। उनकी राजेश शुक्ला से वार्ता हुई है निरस्त होने की कोई बात नहीं है।

Continue Reading
You may also like...

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING