Connect with us

राजनीति

बंगाल के राज्यपाल अमित शाह से मिले, राजनीतिक गलियारों में चर्चा, लगेगा राष्ट्रपति शासन !

.बंगाल के राज्यपाल अमित शाह से मिले, राजनीतिक गलियारों में चर्चा, लगेगा राष्ट्रपति शासन !
सीएन, नईदिल्ली।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस सुबह 11.30 बजे गृह मंत्री अमित शाह से मिले। राज्यपाल गुरुवार शाम को दिल्ली पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार राज्यपाल श्री बोस ने अमित शाह से मुलाकात कर आरजी कर रेप-हत्या घटना समेत राज्य के ताजा हालात पर मंथन किया। गृह मंत्री को विस्तृत जानकारी दी। जान लें कि सी वी आनंद बोस ने पिछले सप्ताह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की थी और आरजी कर की घटना के बाद राज्य के हालात की जानकारी दी थी। राज्यपाल के गृहमंत्री से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि क्या पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगने वाला है। आरजी कर अस्पताल में हुए रेप-मर्डर केस के बाद कोलकाता राजनीतिक दलों के विरोध.प्रदर्शन का अखाड़ा बना हुआ है। धरना प्रदर्शन के क्रम में भाजपा ने 12 घंटे का बंद भी बुलाया था जूनियर डॉक्टरों का हड़ताल जारी है। इस पूरे घटनाक्रम को राज्यपाल ने राज्य सरकार की असफलता करार दिया था। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा था कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है। आरोप लगाया था कि बंगाल पुलिस का अपराधीकरण हो गया है। राज्यपाल पहले भी कह चुके हैं कि बंगाल में लोकतंत्र नहीं रह हैण् ममता बनर्जी की सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। उन्हें पद से इस्तीफा देना चाहिए। पुलिस कमिश्नर को भी तुरंत हटाया जाना चाहिए।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING