Connect with us

राजनीति

हेम आर्य ने दर्जनों पुराने कांग्रेसियों को भाजपा में कराया शामिल

सीएन, नैनीताल। बेतालघाट के गांव  डोल कोर्ट  में भाजपा नेता है हेम आर्य  के नेतृत्व मे एक दर्जन से अधिक सक्रिय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने टीका सिंह जलाल के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा के चल रहे जन संपर्क कार्यक्रम के तहत छोटे से समारोह  में पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से कांग्रेस से जुड़े कर्मठ कार्यकर्ता टीका सिंह ने अपने कुछ कांग्रेसी सहयोग के साथ भारतीय जनता पार्टी के विकास और मोदी की तरह सराहनीय कार्यों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी में का दामन थामा। इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता हेम आर्य ने कहा कि दूर दराज के गांव में भी मोदी की नीतियों और उनके द्वारा सराहनी कार्यों से  प्रभावित होकर लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों को बधाई दी। इस अवसर पर दीवान सिंह मेहरा, सरपंच सिरौली हेमंत मेहरा, हीरा सिंह जलाल, धनियाकोट मदन जलाल, महेंद्र सिंह हरली, ईश्वर सिंह बोरा, जीवन सिंह, मदन सिंह, धीरज सिंह जलाल, भगवान सिंह और उमेश जोशी उपस्थित थे।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING