Connect with us

अल्मोड़ा

हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेसजनों ने मिष्ठान वितरित किया

सीएन, अल्मोड़ा। चुनावी परिणामों में हिमांचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने हर्ष व्यक्त करते हुए कांग्रेसजनों के साथ मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर श्री कर्नाटक ने कहा कि हिमाचल की जनता ने कांग्रेस पार्टी पर जो विश्वास व्यक्त किया है यह हिमाचल के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि हिमांचल प्रदेश से कांग्रेस की जीत का सिलसिला प्रारम्भ हो चुका है।पूरे देश की जनता आज यह समझ चुकी है कि भाजपा सरकार केवल जुमलों की सरकार है।भाजपा की इस सरकार में देश की जनता को आज तक केवल महंगाई,युवाओं को बेरोजगारी और अवरूद्ध विकास मिला है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत देकर जनता ने आज साबित कर दिया है कि जनता अब कांग्रेस के साथ है।इसके साथ ही श्री कर्नाटक ने हिमांचल में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को दूरभाष पर शुभकामनाएं दी। मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में बिट्टू कर्नाटक के साथ ग्राम प्रधान गौरव काण्डपाल, अजय कुमार, नवीन जोशी, हीरा वल्लभ कांडपाल, हरेंद्र सिंह नेगी, रश्मि कांडपाल, प्रकाश सिंह मेहता, हेम जोशी, कैलाश चौहान, विनोद कांडपाल, सुमित बिष्ट,भूपेश पांडे, ऋतिक बिष्ट, सुंदर रावत, भूपेन भोज, रोहित शैली, शुभम जोशी, प्रदीप कुमार,सहित दर्जनों कांग्रेसी उपस्थित रहे।WhatsAppFacebookTwitterEmailShare

Continue Reading
You may also like...

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING