Connect with us

राजनीति

नैनीताल में कांग्रेस ने बीजेपी सरकार का पुतला फूंका, जमकर नारेबाजी की

नैनीताल में कांग्रेस ने बीजेपी सरकार का पुतला फूंका, जमकर नारेबाजी की
सीएन, नैनीताल।
उत्तराखंड राज्य में महिलाओं के साथ दुराचार व दुर्व्यवहार के विरोध में तल्लीताल डांठ में महिला कांग्रेस और यूथ कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने बलात्कारियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने आरोप लगाया है कि राज्य में महिलाओं और बच्चियों के साथ बलात्कार, हत्या और अन्य अपराधों की घटनाएं लगातार बढ़ रही है उसके लिए धामी सरकार महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को उधमसिंह नगर में पुलिस द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया जो निंदनीय है। प्रदेश अध्यक्ष के साथ अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ भी कार्यवाही करने की मांग की, साथ ही उन्होंने आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। पुतला दहन में जिलाध्यक्ष महिला खष्टी बिष्ट, मुन्नी तिवारी, सरस्वती खेतवाल, दीपक टम्टा, कैलाश अधिकारी, कमल जोशी, संजय कुमार, सावित्री सनवाल, आशा भट्ट, सुनीता आर्य, लता तरुण, बंटू आर्या, राजेंद्र व्यास, विनोद परिहार, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING