Connect with us

राजनीति

राहुल गांधी की सदस्यता बहाली पर बोले विधायक सुमित : लोकतंत्र की जीत  

राहुल गांधी की सदस्यता बहाली पर बोले विधायक सुमित : लोकतंत्र की जीत  
सीएन, हल्द्वानी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आज सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है, मोदी सरनेम वाले मामले में राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है और उनकी संसद की सदस्यता एक बार फिर से बहाल हो गई है, जिसके बाद से पूरे देश भर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उत्तराखंड में भी कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाली और उनकी सजा पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाए गए स्टे पर कहा यह लोकतंत्र की जीत है, उन्होंने केंद्र की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी संसद के अंदर गरीबों युवाओं के मुद्दों को उठा रहे थे, लेकिन केंद्र की सरकार ने उनके खिलाफ साजिश रचते हुए उनकी संसद के सदस्यों को समाप्त करने का कार्य किया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सदस्यता बहाल कर दी है, पर वह एक बार फिर से संसद के अंदर अडानी का मुद्दा हो या मणिपुर हिंसा जैसे अहम विषयों पर केंद्र की सरकार को घेरने का काम करेंगे।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING