Connect with us

राजनीति

दो दिन बाद हिमाचल प्रदेश में प्रवेश कर जाएगी भारत जोड़ो यात्रा

दो दिन बाद हिमाचल प्रदेश में प्रवेश कर जाएगी भारत जोड़ो यात्रा
सीएन, इंदौरा/शिमला।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही ‘भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर पंजाब तक पहुंच चुकी है. हरियाणा में दूसरे चरण की यात्रा खत्म होने का बाद राहुल की पद यात्रा 10 जनवरी को पंजाब पहुंची और 11 जनवरी सुबह 7 बजे से पंजाब में शुरू हो गई थी. पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा का लगातार 17 जनवरी तक चलेगी. इसके बाद यह यात्रा 18 जनवरी सुबह 7 हिमाचल प्रदेश में प्रवेश कर जाएगी. रिपोर्ट्स की मानें तो भारत जोड़ो यात्रा 18 जनवरी को जिला कांगड़ा के इंदौरा में एंट्री करेगी, जहां राहुल गांधी दोपहर के वक्त मलौट में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. संबोधन के दौरान राज्य के हर जिला की संस्कृति देखने को मिलेगी. कहा जा रहा है कि प्रदेश में राहुल की पदयात्रा करीब 25 किलोमीटर तक की जाएगी. माना जा रहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल प्रदेश में खास रहने वाली है. ऐसा इसलिए क्योंकि देशभर में मोदी लहर के बीच भी हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत हई. विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस ने प्रदेश की ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल कर राज्य में अपनी सरकार बनाई. वैसे तो 2014 के बाद देशभर में कांग्रेस का कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है, लेकिन हिमाचल में सदियों पुरानी परंपरा की तरह ही इस बार भी प्रदेश में 5 साल बाद बीजेपी का कार्यकाल खत्म होकर कांग्रेस ने जीत हासिल की. प्रदेश में राहुल की पद यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इसे लेकर लगातार बैठकें भी की जा रही हैं. इसी कड़ी में 16 जनवरी यानी आज हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह इंदौरा में एक बैठक भी करने जा रही हैं. बता दें, राहुल गांधी की पदयात्रा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विधायक, कैबिनेट सदस्य समेत पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे.

Continue Reading
You may also like...

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING