Connect with us

राजनीति

देहरा सीट पर इतिहास रचने के बाद क्या बोलीं सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर

देहरा सीट पर इतिहास रचने के बाद क्या बोलीं सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर
सीएन, शिमला।
हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी एवं कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह को 9,399 मतों के अंतर से शिकस्त दी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने विधानसभा उपचुनाव में इतिहास रच दिया है। कमलेश ठाकुर ने वो सीट कांग्रेस को दिला दी है जिसपर कांग्रेस कभी नहीं जीती है। 2012 में परिसीमन के बाद देहरा विधानसभा सीट बना थाए जिसके बाद इस सीट पर निर्दलीय और बीजेपी का कब्जा रहा था। लेकिन इस बार कांग्रेस ने यह सीट जीत ली है।  देहरा विधानसभा सीट से जीत के बाद कमलेश ठाकुर ने कहा कि यह जीत जनता की है। उनकी प्राथमिकता में सड़क, बिजली और पानी की समस्या को दूर करना होगा। उन्होंने कहा कि यह जीत पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिन.-रात मेहनत का नतीजा है। उसी का नतीजा है कि यह दिन देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय उन लोगों को दूंगी जो पार्टी के साथ पूरी तरह से खड़े रहे। मुझे देहरा के लोगों पर गर्व है। पिछले विधानसभा चुनावों में 2017 और 2022 में देहरा से निर्दलीय विधायक के रूप में होशियार सिंह जीते थे। लेकिन इस बार उपचुनाव में होशियार सिंह ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। 2012-17 तक देहरा से पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि विधायक चुने गए थे। इससे पहले देहरा की बजाय जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र था। 2012 में देहरा को विधानसभा क्षेत्र बनाया गया था। अभी तक देहरा से कोई भी कांग्रेस से विधायक नहीं बना था। अब सीएम की पत्नी कमलेश की जीत के बाद पहली बार देहरा से कांग्रेस को विधायक मिला है।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING