Connect with us

राजनीति

कंगना ने हिमाचल सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 1800 करोड़ का मांगा हिसाब

कंगना ने हिमाचल सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 1800 करोड़ का मांगा हिसाब
सीएन, मंडी।
हिमाचल सरकार की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार कंगना रनौत ने एक बार फिर कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। अभिनय से राजनीतिक में कदम रखने जा रही कंगना ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन में हिमाचल सरकार से सवाल किया कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए केंद्र द्वारा दिए गए 1800 करोड़ रुपए कहां गए इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की खराब नीति की वजह से यह पैसा प्रभावित लोगों तक नहीं पहुंच सका। बता दें कि हालांकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नुकसान का जायजा लेने आए थे। राजनीतिक करियर की पारी शुरू करने जा रही अभिनेत्री कंगना ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता का दुरुपयोग कर टू.जी, फोर.जी, चारा और ना जाने कितने घोटाले किए। कांग्रेस को प्रदेश की जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है, बल्कि यह पार्टी हमेशा से ही जनता के हितों पर कुठाराघात करने में माहिर है। बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते समय सीमा पर सड़क निर्माण करने से गुरेज किया, जिसका नतीजा यह हुआ कि सीमावर्ती इलाकों में विकास नहीं हो सका, मगर आज मोदी सरकार के नेतृत्व में चौतरफा विकास हो रहा है।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING