Connect with us

राजनीति

महिला अपराधों को लेकर करन माहरा ने सरकार पर बोला हमला, अपराधियों को संरक्षण देने का लगाया आरोप

महिला अपराधों को लेकर करन माहरा ने सरकार पर बोला हमला, अपराधियों को संरक्षण देने का लगाया आरोप
सीएन, देहरादून।
प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला है। इसके साथ ही लगातार देश में बढ़ रहे महिला अपराधों के ग्राफ को लेकर भी करन माहरा ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा है। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने देश और प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने एनसीआरबी द्वारा जारी किए गए आंकड़े को आधार बनाकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। करन माहरा का कहना है कि देश और प्रदेश में महिला अपराधों से जुड़े मामलों में भाजपा के नेताओं का नाम बार.बार आता है। उन पर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इसके साथ ही उन्होंने हरिद्वार में 23 जून को हुए गैंगरेप और हत्या की घटना और अंकिता भंडारी मर्डर केस में भाजपा नेता का नाम आने पर भाजपा के शीर्ष नेताओं से पूछा है। उन्होंने पूछा है कि आखिर महिला अपराधों से जुड़े मामलों में उनके नेताओं का नाम क्यों आता है।अगर नाम आ रहा है तो उन पर कार्रवाई क्यों नहीं होती है।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING