Connect with us

राजनीति

धामी सरकार के विकास कार्यों की लोकसभा की जीत में मुख्य भूमिका : सरिता

धामी सरकार के विकास कार्यों की लोकसभा की जीत में मुख्य भूमिका : सरिता
सीएन, नैनीताल।
विधानसभा नैनीताल की भाजपा विधायक सरिता आर्या ने लोक सभा में भाजपा की प्रचंड जीत पर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल चुनाव प्रचार में एवं सांसद अजय भट्ट की तेज तर्रार कार्यशैली में नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा में जनता ने आशीर्वाद और सहयोग दिया है। भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से भारी बहुमत से प्रदेश की पांचों सीट में भाजपा ने विजय हासिल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भाजपा सरकार के विकास कार्य इस जीत में मुख्य भूमिका में रहे हैं। इसके साथ ही भाजपा का शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश संगठन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में एवं संगठन महामंत्री अजय कुमार के मार्गदर्शन में पन्ना प्रमुख स्तर एवं बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं ने अपने दायित्वों का निर्वाह बखूबी किया है। यह प्रदेश में पांचों सीटों की जीत में सहायक रहा है। उन्होंने कहा कि नैनीताल विधानसभा में हुई जीत में मुख्यमंत्री एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं उसमें प्रमुख रूप से वर्तमान में नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत जीर्ण-क्षीर्ण 60 से भी अधिक सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING