Connect with us

देहरादून

बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कौशिक के आवास पहुंचे, मिले गले

सीएन, देहरादून। बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट आज पूर्व अध्यक्ष मदन कौशिक से मिलने उनके आवास में पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी आलाकमान को धन्यवाद दिया कि पार्टी आलाकमान ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि पार्टी को और मजबूत किया जाएगा। इसके बाद पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर तमाम नेता मौजूद रहे।

पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का सफर

वह 1991 से 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश सह मंत्री, जिला संयोजक, जिला संगठन मंत्री, विभाग संगठन मंत्री का दायित्व संभाला। 1997 में भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश सह मंत्री रहे। 1998 से 2000 में उत्तरांचल युवा मोर्चा में प्रदेश महामंत्री का दायित्व संभाला। 2000 से 2002 में राज्य निर्माण के समय उत्तरांचल प्रदेश युवा मोर्चा के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष रहे। 2002 से 2005 तक युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, हिमांचल एवं महाराष्ट्र युवामोर्चा के प्रदेश प्रभारी का दायित्व संभाला। 32 साल की उम्र में 2002 से 2007 तक उत्तराखंड की प्रथम निर्वाचन में 39 नंदप्रयाग विधानसभा से सदस्य निर्वाचित हुए और विधानमंडल में मुख्यसचेतक का दायित्व संभाला। 2007 से 2010 तक प्रदेश भाजपा में विभिन्न दायित्व, प्रदेश मंत्री, गढ़वाल संयोजक व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे।2010 से 2012 तक राज्यमंत्री का दायित्व संभाला। लघु सिंचाई अनुश्रवण समिति में उपाध्यक्ष रहे। 2012 से 2014 तक दोबारा उत्तराखंड भाजपा के गढ़वाल प्रभारी रहे। 2014 से 2017 तक दोबारा भाजपा मं प्रदेश मंत्री रहे। 2016 में कांग्रेस सरकार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा के गढ़वाल प्रभारी रहे। 2017 के विधानसभा चुनाव में बदरीनाथ विधानसभा से सदस्य निर्वाचित हुए।राम जन्मभूमि आंदोलन में 15 दिन पौड़ी के कांसखेत में जेल में रहे। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में पांच दिन पौड़ी जेल में रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : राष्ट्रपति भवन में तैनात जवान की मौत, गणेश जोशी पहुंचे हवलदार के घर

ये नेता अब तक रहे प्रदेश अध्यक्ष
पूरन चंद शर्मा–2000 से 2002
मनोहर कांत ध्यानी–2002 से 2003
भगत सिंह कोश्यारी–2003 से 2007
बच्ची सिंह रावत–2007 से 2009
बिशन सिंह चुफाल–2009 से 2013
तीरथ सिंह रावत–2013 से 2015
अजय भट्ट–2015 से 2020
बंशीधर भगत-2020 से 2021
मदन कौशिक–2021 से 2022

Continue Reading
You may also like...

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING