Connect with us

राजनीति

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने पार्टी को अलविदा कह बीजेपी का दामन थामा

सीएन, हल्द्वानी। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव से पहले कालाढूंगी विधानसभा से चुनाव लड़ चुके कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने पार्टी को अलविदा कह बीजेपी का दामन थाम लिया है। देहरादून में शर्मा को भाजपा नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। महेश शर्मा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। महेश शर्मा के साथ कई पदाधिकारियों सहित दर्जनों लोग भी भाजपा में शामिल हुए। महेश शर्मा की जॉइनिंग में भाजपा नेता महेंद्र अधिकारी की अहम भूमिका रही है। महेश शर्मा की भाजपा में ज्वाइनिंग के दौरान कालाढूंगी से भाजपा विधायक बंशीधर भगत भी मौजूद रहे। 

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING