Connect with us

नैनीताल

मथुरादत्त जोशी को कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन/संगठन नियुक्त किया

सीएन, देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव के अनुमोदन के उपरान्त पार्टी के वरिष्ठ नेता मथुरादत्त जोशी को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन/संगठन नियुक्त किया है।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि मथुरादत्त जोशी विगत कई वर्षोंं से पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर अपनी सेवायें देते आये हैं तथा विगत समय से प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन एवं वरिष्ठ प्रवक्ता के रूप में कांग्रेस मुख्यालय में प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के साथ ही प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दी गई प्रत्येक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते आ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा एवं प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने मथुरादत्त जोशी से आशा व्यक्त की है कि वे अपने अनुभव के आधार पर अपनी इस नई जिम्मेदारी का बेहतर तरीके से निर्वहन करेंगे तथा पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, पूर्व मंत्री अजय सिंह, सदस्यता अभियान समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र भण्डारी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, जिलाध्यक्ष अश्विनी बहुगुणा, अमरजीत सिंह, प्रशान्त खण्डूरी, दीप बोहरा, मोहन काला ने मथुरादत्त जोशी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी है

Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING