Connect with us

राजनीति

सांसद अजय भट्ट का हल्द्वानी पहुंचने पर महिला कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया

सीएन, हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट का हल्द्वानी भाजपा कार्यालय पहुंचने पर महिला कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने पर महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। दोपहर भाजपा कार्यालय पहुंचे केंद्रीय मंत्री श्री अजय भट्ट ने नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी ने श्री भट्ट का जोरदार स्वागत किया साथ लोकसभा व राज्यसभा से महिला सशक्तिकरण को लेकर ऐतिहासिक कदम उठाते हुए महिला आरक्षण बिल यानि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पास करने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। इस दौरान श्री भट्ट ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि देश की मोदी सरकार जो कहती है वह करती है महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर भाजपा सरकार ने जो वायदे मातृशक्ति से किए थे । उसे पूरा करके इतिहास रचा है श्री भट्ट ने कहा कि महिला आरक्षण बिल आने से अब लोकसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को मिलेगा और यह महिला सशक्तिकरण को लेकर ऐतिहासिक फैसला ही नहीं बल्कि आने वाले समय में देश के सामाजिक बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के काम आएगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अलका जीना पूर्व राज्य मंत्री रेनू अधिकारी महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट जिला महामंत्री नवीन भट्ट पूनम जोशी प्रगति जैन शांति भट्ट माला आर्या मेघा त्रिपाठी तारा दानू राशि जैन चित्रा सुयाल यशोदा सुथ्याल चंपा रौतेला आदि लोग उपस्थित थे

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING