Connect with us

उत्तर प्रदेश

मुलायम सिंह यादव का आज होगा तीन बजे अंतिम संस्कार

सैफई में सुबह 10 बजे अंतिम दर्शन के लिए रखा गया पार्थिव शरीर
सीएन, इटावा।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर का आज दोपहर 3 बजे सैफई में अंतिम संस्कार किया जाएगा। मंगलवार सुबह 10 बजे मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। नेताजी जी का पार्थिव शरीर सोमवार शाम को इटावा जिला में स्थित उनके पैतृक गांव सैफई लाया गया। सोमवार को उनके अंतिम दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से लोगों की भीड़ उमड़ने से सैफई में ‘नेताजी अमर रहे’ के नारे गूंज उठे। जानकारी मुताबिक मुलायम सिंह यादव का सोमवार की सुबह 82 वर्ष की उम्र में हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते लगभग 311 किलोमीटर लंबा सफर तय कर एक एंबुलेंस के जरिए विशाल काफिले में पूर्व मुख्यमंत्री का शव जब उनके पैतृक गांव लाया गया तो, वहां शोक प्रकट करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। शोक में डूबे आम लोग और पार्टी समर्थक कतार में खड़े थे, श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जुटी भीड़ की वजह से “वीआईपी” के साथ-साथ उत्तर प्रदेश विधान सभा के कई मौजूदा और पूर्व विधायकों को भी पार्थिव शरीर के दर्शन करने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एक निजी सुरक्षा अधिकारी ने एक एमएलसी और एक पूर्व एमएलसी को पिछले दरवाजे से प्रवेश से इनकार करते हुए कहा कि सर, हमें निर्देश हैं कि किसी के साथ कोई वीआईपी व्यवहार नहीं किया जाए। शव को एंबुलेंस से निकाले जाने के समय बड़ी संख्या में लोगों के अलावा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यादव के पुत्र अखिलेश यादव, पार्टी महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, और भाई व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य वहां मौजूद थे। शिवपाल यादव को अखिलेश यादव के कंधे पर हाथ रखकर सांत्वना देते हुए देखा गया और इस दौरान अखिलेश यादव फफक-फफक कर रो पड़े। सैफई पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जल शक्ति मंत्री स्‍वतंत्र देव सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी समेत कई प्रमुख नेताओं ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। लखनऊ में जारी एक सरकारी बयान के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को सैफई पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सैफई में दोपहर बाद से ही भारी भीड़ अपने चहेते नेता के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर का इंतजार कर रही थी। उनका पार्थिव शरीर लोगों के दर्शनार्थ सैफई मेला महोत्सव के विशाल पंडाल में रखा गया है और आद दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
व्यापारिक संगठनों ने 11 अक्टूबर को बाजार बंद रखने का निर्णय
बताया जा रहा है कि जिले के व्यापारिक संगठनों ने अपने नेता के सम्मान में 11 अक्टूबर को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। इटावा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनंत कुमार अग्रवाल ने बताया कि सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान मंगलवार को बंद रखने का निर्णय स्वेच्छा से लिया गया है। यादव के भाई अभय राम सिंह और राजपाल सिंह यादव के समक्ष उनके सैफई स्थित घर शोक जताने पहुंचे जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस को वीआईपी सहित लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए दाह संस्कार के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने बताया कि नेताजी की शख्सियत के हिसाब से और वीवीआईपी, वीआईपी, सहित बड़ी संख्या मे लोगों के यहां पहुचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
नेताजी के अंतिम संस्कार में शामिल होगें ये नेता
सैफई गांव में सैफई महोत्सव के मैदान मे बजरंग बली की मूर्ति के निकट अंत्येष्टि मंगलवार को दोपहर 3 बजे की जाएगी। मंगलवार को सैफई में नेताजी मुलायम सिंह यादव की अंत्‍येष्टि में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र बघेल आदि अन्य प्रमुख नेताओं के पहुंचने की संभावना है। सैफई के प्रधान रामफल वाल्मीकि ने बताया कि नेताजी के निधन पर पूरे देश और उत्तर प्रदेश के जिलों से नेताजी के चाहनेवाले, संपर्क रखने वाले पार्टी के और गैर पार्टी के लोग अंतिम दर्शन कर शोक संवेदना अर्पित करने यहां पहुचेंगे। अंत्येष्टि स्थान पर बड़ा और विशाल पंडाल बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING