Connect with us

राजनीति

मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है..मैं आतंकवादी नहीं हूं…जेल से भेजा मैसेज 

मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है..मैं आतंकवादी नहीं हूं…जेल से भेजा मैसेज 
सीएन, नईदिल्ली।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लोगों के लिए जेल से यह मैसेज भेजा है। आम आदमी पार्टी आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज मंगलवार को यह जानकारी दी। संजय सिंह ने आज संवाददाता सम्मेलन में केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, आप अरविंद केजरीवाल के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार कर रहे हैं आपको शर्म नहीं आती है। प्रधानमंत्री अपनी दुर्भावना में इस कदर आगे बढ़ चुके हैं कि केजरीवाल की उनके परिवार और बच्चे से मुलाकात भी शीशे की दीवार लगाकर कराई जा रही है। उन्होंने कहा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जेड प्लस की सुरक्षा है। कहा कि उनकी केजरीवाल से मुलाकात के समय में भी बीच में शीशे की दीवार थी। आरोप लगाया कि भाजपा की इस कार्रवाई से स्पष्ट हो गया है कि उनके मन में केजरीवाल के प्रति नफरत की भावना है। संवाददाता सम्मेलन में संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को 24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी में रखा जा रहा है। केजरीवाल को प्रताड़ित करने की योजना है। केजरीवाल के साथ जेल में हार्ड कोर अपराधी की तरह व्यवहार किया जा रहा है। उनका मनोबल गिराने की कोशिश की जा रही है। उनके परिवार को अपमानित किया जा रहा है। संजय सिंह ने कहा केजरीवाल सेवा छोड़कर राजनीति में आये हैं। वे दूसरी मिट्टी के बने हैं। टूटेंगे नहीं। बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत मान कल सोमवार को तिहाड़ जेल में मिले। जेल से बाहर आकर उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल के साथ जेल में हार्ड कोर अपराधी की तरह व्यवहार किया जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति के मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। एक अप्रैल तक वे ईडी रिमांड में भेज दिये गये थे। कोर्ट ने एक अप्रैल को केजरीवाल को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजा। 15 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किये जाने पर अदालत ने उन्हें 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।                           

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING