Connect with us

राजनीति

नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस छोड़ने की अटकलों से राजनीतिक गलियारे में हलचल

सीएन, नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस छोड़ने की अटकलों ने राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा दी है, हालांकि अभी इस मामले पर नवजोत सिंह सिद्धू ने साफ तौर पर कुछ नही कहा है। कांग्रेस छोड़ने और बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने 18 फरवरी को पाटियाल में प्रेस कांफ्रेंस रखी है। पिछले काफी समय से सिद्धू के पार्टी छोड़ने की अटकलें लग रही है। पंजाब प्रदेश कार्यसमिति की बैठकों में नहीं पहुंचने पर उन्हें नोटिस भी जारी किया था। पंजाब में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद अब नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस काफ्रेंस रखी है। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू राजनीति की शुरुआत बीजेपी से की थी। बाद में नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस में आ गए थे। वह पंजाब कांग्रेस के प्रमुख रहने से पहले मंत्री और चार बार लोकसभा के लिए चुने जा चुके हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने लिखा है कि 18 फरवरी को पटियाला में प्रेस कांफ्रेंस करूंगा। यह प्रेस कांफ्रेंस उन्होंने अपने घर पर रखी है। नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस कांफ्रेंस का समय दोपहर सवा 12 बजे रखी है। उन्होंने लिखा है कि यह प्रेस कांफ्रेंस किसानों के मुद्दे पर होगी। ऐसा माना जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू इस प्रेस कांफ्रेंस में अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर भी स्पष्टता दे सकते हैं।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING