Connect with us

राजनीति

अखबार हाकर, स्विगी, डिलीवरी ब्वॉय को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देगी कांग्रेस : करन

सीएन, देहरादून। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पत्रकारवार्ता में कहा कि आगामी लोकसभा में कांग्रेस की पांच गारंटी है। उन्होंने कहा कि  पेपर लीक के कानून मात्र से कोई समाधान नहीं निकलने वाला। कांग्रेस यूपीएससी की तर्ज पर व्यवस्था को पारदर्शी और पेपर लीक रहित बनाया जाएगा। माहरा ने कहा कि अखबार बांटने वाले, स्विगी, जोमैटो जैसे डिलीवरी ब्वॉय को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देंगे। ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो। 5000 करोड़ का कोर्प्स फंड बनेगा। स्किलफुल युवाओं को मदद की जाएगी। इसके अलावा गारंटी के पीछे उद्देश्य है कि गिरती हुई इकोनॉमी को मजबूती मिले। आज नौकरियां जाने की वजह से लोगों में दहशत का माहौल है। कहा कि लालच वाले, डर वाले या सत्ता भोगी लोग ही पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि बीजेपी बहुत घबराहट में है। आज भी नौ में से पांच मंत्री कांग्रेस बैकग्राउंड के हैं। बीजेपी अगर 400 पार करने वाली है तो दूसरे दलों के लोगों को क्यों ले रहे।अगर कोई बताकर जाए तो उसे समझाया जा सकता है। अगर रातोंरात कोई ऐसा कर रहा है तो क्या कर सकते हैं। ये 1977 जैसा दौर है। सफाई का। मनीष खंडूडी के पार्टी छोड़ने पर माहरा ने कहा कि उन्हें सम्मान देने में कांग्रेस ने कोई कमी नहीं की। पिता बीजेपी से पूर्व सीएम, बहन विधायक व  विधानसभा अध्यक्ष हो, इसके बावजूद कांग्रेस ने उन्हें पूरा सम्मान दिया है। मुझे दुख है, उन्हें थोड़ा सब्र रखना चाहिए। कांग्रेस मुक्त कहने वाली बीजेपी आज कांग्रेस युक्त हो गई है।

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING